किसान को 5000 रुपए जुर्माना : गढ़शंकर के गांव एमा मुगलां में धान की पराली को आग लगाने वाले किसान को किया गया

by

एस.डी.एम गढ़शंकर ने पुलिस, कृषि विभाग व बी.डी.पी.ओ कार्यालय की टीम के साथ गांव का दौरा कर किसानों को किया जागरुक
गढ़शंकर , 06 अक्टूबर:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर बीते दिन गांव एमा मुगला में एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने पुलिस, कृषि विभाग व बी.डी.पी.ओ कार्यालय की टीम के साथ गांव का दौरा किया गया। जानकारी देते हुए एस.डी.एम गढ़शंकर ने बताया कि पंजाब रिमोट सैंसिंग की ओर से सैटेलाइट के माध्यम से पराली को आग लगाने के मामले पर नजर रखी जा रही है और 4 अक्टूबर को पंजाब रिमोट सैंसिंग की ओर से उक्त गांव में आग लगाने का एक केस रिपोर्ट किया गया था। इस संबंधी मौके पर किसानों व गांव वासियों को जागरुक करने संबंधी समूह प्रशासन की टीम की ओर से गांव का दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि जिस किसान की ओर से धान की पराली को आग लगाई थी, उसके खेतों का मौका देखकर उसका पांच हजार रुपए चालान किया गया।
एस.डी.एम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुसार धान की पराली को आग लगाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने खेतों में धान की पराली को आग न लगाए व कृषि मशीनरी जैसे कि सुपर सीडर, बेलर आदि का प्रयोग कर पराली का योग्य प्रबंधन करें। उन्होंने गांव वासियों व किसानों को पराली जलाने के साथ होने वाले नुकसानों संबंधी जागरुक करते हुए बताया कि जहां इससे वातावरण प्रदूषित होता है, वहीं बच्चों बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत आने  से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को अपील की कि किसान वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान इन हिदायतों का उल्लंघन करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा व पुलिस विभाग की ओर से मामला भी दर्ज करवाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद चंद्र शेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने लगाए संगीन आरोप…..इस्तेमाल कर छोड़ दिया

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी सामाजिक सक्रियता नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद है। इंदौर की...
article-image
पंजाब

भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को दी जाएगी प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग: अमित महाजन

20 सितंबर को जिले में भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच हुई बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों व एन.जी.ओज को सौंपी जिम्मेदारियां 17...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

धमकी भरा लेटर -2.5 करोड़ दो नहीं तो : फिरोजपुर के कारोबारी को खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ ने फिरोजपुर के एक कारोबारी को धमकी भरा लेटर भेजा है। कथित तौर पर रिंदा और गोल्डी बराड़ द्वारा भेजे गए लेटर में 2.5 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!