किसान नेता डल्लेवाल को आया हार्ट अटैक और कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा

by
चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 28वें दिन भी जारी है जबकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत ”गंभीर है।” खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने फिर से कहा कि डल्लेवाल को हृदयाघात (हार्ट अटैक) और कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा है।
26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठें हैं डल्लेवाल
70 वर्षीय डल्लेवाल आंदोलनरत किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वरिष्ठ किसान नेता रविवार को मंच पर नहीं आए। बयान में कहा गया कि 27 दिनों से लगातार भूख हड़ताल करने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो गई है, जिससे उन्हें इंफेक्शन का खतरा है।
डल्लेवाल को ICU में भर्ती करने की जरूरत- डल्लेवाल की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने खनौरी बॉर्डर पर संवाददाताओं को बताया, ”उनके हाथ-पैर ठंडे थे। भूख से उनके तंत्रिका तंत्र, यकृत और गुर्दे जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर प्रभाव पड़ रहा है। उनका रक्तचाप भी घट-बढ़ रहा है, कभी-कभी बहुत तेजी से गिर जाता है, जो चिंता का विषय है।’ डॉक्टर ‘5 रीवर्स हार्ट एसोसिएशन’ नामक एक गैर सरकारी संगठन के डॉक्टरों की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ”वह सही से बातों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बदले 24 HAS अधिकारी, कई SDM भी बदले

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 24 HAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया है जिसमें ज्यादातर SDM भी बदले गए हैं। पढ़ें अधिसूचना… Share     
article-image
पंजाब

गांव बिंजो में फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव बिंजो में समूह नगर निवासियों, ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच बड़े ही धूमधाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
Translate »
error: Content is protected !!