किसानों, आढतियों व व्यापारियों को ई-नाम स्कीम बारे में अवगत कराया

by
ऊना व संतोषगढ़ में किसान जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना : “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” के तहत आज ऊना व संतोषगढ़ मंडी में किसानों को राष्ट्रीय कृषि बाजार से अवगत करवाने के लिए किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने की।
बलबीर सिंह बग्गा ने शिविर में किसानों, आढतियों व व्यापारियों को ई-नाम स्कीम बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ई-नाम स्कीम 14 अप्रैल, 2016 को पूरे देश में शुरू किया गया। जिसके तहत अभी तक हिमाचल प्रदेश की 19 मंडियों को जोड़ा जा चुका हैं। जिसमें ऊना जिला की दो मंडिया ऊना व संतोषगढ़ भी शामिल हैं। बग्गा ने कहा कि ई-नाम पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मदंउ.हवअ.पदध्ूमइध् पर पंजीकरण के उपरान्त किसान अपना उत्पाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से भी बेहतर विकल्प व बेहतर मूल्य पर ज्यादा फायदे पर बेच सकते हैं। उत्पाद का भुगतान सीधा किसान के पंजीकृत बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने गेहूं खरीद केन्द्रों बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई। बलबीर बग्गा ने बताया कि इस वर्ष ऊना जिला में दो गेंहू खरीद केन्द्र उप मंडी टकारला व एफसीआई गोदाम कांगड में 15 अप्रैल से 15 जून तक खोले गये हैं जिसमें 25 अप्रैल तक 515.50 क्विंटल गेंहू 2015 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा चुकी है, जिसमें कुल 23 किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह इन गेहूं खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकते हैं।
इसके अतिरिक्त किसानों की सुविधा के लिए रामपुर में भी अनाज मंडी का निर्माण किया जा रहा है जो की अगले आरएमएस तक बन कर तैयार हो जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण। बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित : धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें बच्चे : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, वर्तमान पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे अभी से ही धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-40 में लोगों के साथ बैठक की : लोगों की सुनी समस्याएं 

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी वार्ड नं.  27, सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!