किसानों और पुलिस में झड़प : पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

by

बठिंडा : बठिंडा में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर किसान बठिंडा डीसी आफिस का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे और जब वे मना करने पर नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल भी करना पड़ा है।

जिउंद गांव में जमा हुए थे किसान : सूत्रों के अनुसार डीसी आफिस का घेराव करने के लिए रवाना होने से पहले भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व नेता जिउंद गांव में जमा हुए थे। इसका पता चलने पर भारी संख्या में पुलिस बल ने गांव को घेर लिया और किसानों को वहां से जाने को कहा, लेकिन किसान नहीं माने। इसी बीच दोनों पक्षों में झड़प हो गई और कई किसान मामूली घायल भी हुए हैं।

किसी सूरत में किसानों को बठिंडा नहीं पहुंचने देंगे : पुलिस ने कहा है कि वह किसी सूरत में किसानों को बठिंडा नहीं पहुंचने देगी। उन्हें रोकने के लिए नाकेबंदी की गई है। दूसरी ओर किसान बठिंडा पहुंचने की जिद पर अड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां (Bharatiya Kisan Union Ekta Ugrahan) के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान (Shingara Singh Mann) ने मंगलवार रात को कहा था कि वे हर हालत में बठिंडा पहुंचेंगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगभग 1000 पुलिसकर्मी नाकों पर तैनात है। डीआईजी रैंक के अफसर भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

11 महीने से जेल में बंद हैं साथी :  किसान अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिंगारा सिंह मान ने बताया है 11 महीने से उनके किसान साथी जेल में बंद है। कई बार उनकी रिहाई के लिए प्रशासन को मांग पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक किसानों को रिहा नहीं किया गया। किसान नेता ने कहा कि इसी माह 6 फरवरी को जब किसान धरना देने बठिंडा डीसी कार्यालय के समीप पहुंच रहे थे तो बड़ी संख्या में पुलिस ने उन्हें रामपुरा के गांव जेठूके में रोक लिया था। तब भी किसानों को वहां से भगाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी व आंसू गैस छोड़ी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
article-image
पंजाब

बाढ़ संबंधी सूचनाएं देने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए हैं कंट्रोल रुम: डिप्टी कमिश्नर

सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे के लिए हैं कार्यरत होशियारपुर, 09 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल फरवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

चंडीगढ़ :  अकाली सरकार के 2007 से लेकर 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत हर विधानसभा हलके में जाने का शिरोमणि अकाली दल ने...
article-image
पंजाब

रोष रैली कर मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए दिए जा रहे आह्वान तहत किरती किसान यूनियन द्वारा तहिसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल तथा सचिव प्रो. कुलवंत गोलेवाल की अध्यक्षता में गांव रामपुर झूंगियां...
Translate »
error: Content is protected !!