किसानों को तबाह न करे केंद्र, काले कृषि कानून तुरंत रद्द हों-चरनजीत सिंह चन्नी

by

पंजाब में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 500 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट प्रगति अधीन

श्री खुरालगढ़ साहिब यादगार के लिए 103 करोड़ रुपए मंज़ूर, सितम्बर तक प्रोजैक्ट होगा मुकम्मल

फ्लोटिंग रैस्टोरैंट सरहिन्द को फिर बनाया जायेगा आकर्षण का केंद्र

वर्ष 2021 में एक लाख से अधिक नौकरियाँ देने का लक्ष्य

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पुलिस लाईन ग्राउंड होशियारपुर में लहराया राष्ट्रीय झंडा

होशियारपुर, 26 जनवरी: पंजाब के तकनीकी शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि कृषि केवल राज्यों का विषय है, जिसमें केंद्र को बेवजह दख़ल नहीं देना चाहिए, क्योंकि केंद्र सरकार किसान विरोधी काले कानूनों को देश के किसानों पर जबरन थोपकर किसानों को तबाह कर रही है, जबकि देश स्तरीय गुस्से के मद्देनजऱ यह काले कानून तत्काल रद्द होने चाहिए।

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में जि़ला स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराने के उपरांत अपने भाषण में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता को इस तरह सडक़ों पर अपमानित न करके किसानों की माँगों को मानते हुए काले कानूनों को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अपनी मजऱ्ी से संवैधानिक नैतिक-मूल्यों का चोट पहुँचा रही है, जिसको रोकना समय की मुख्य माँग है। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की कि किसान मुद्दों को लटकाने की बजाय किसानी मसलों का निपटारा पहल के आधार पर यकीनी बनाया जाये।

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है, जिसका सुबूत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में चल रही विभिन्न किसान कल्याण स्कीमों से सहज ही मिलता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की कज़ऱ् माफी स्कीम ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है और इस स्कीम के अंतर्गत अब तक छोटे और दर्मियाने 5.63 लाख के करीब किसानों का लगभग 4610 करोड़ रुपए का कज़ऱ् माफ किया जा चुका है।

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के अंदर 500 करोड़ रुपए की लागत वाले पर्यटन के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं, जिनके मुकम्मल होने से पंजाब पर्यटन के नक्शे पर उभर कर सामने आएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ऐतिहासिक और विरासती स्थानों के चेहरे को और ख़ूबसूरत रूप प्रदान कराने के साथ-साथ सैलानियों के आकर्षण वाले स्थानों का अपेक्षित विकास अमल में लाया जा रहा है। सरहिन्द में फ्लोटिंग रैस्टोरैंट सम्बन्धी पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि नया हाईवे बनने के कारण फ्लोटिंग रैस्टोरैंट वाली पहुँच सडक़ के काम के कारण इसका विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फ्लोटिंग रैस्टोरैंट को फिर आम लोगों विशेषकर राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Do Not Let World’s

Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/April 18 : On the fourth day of the Shrimad Bhagwat Saptahik Katha Gyan Yagya, organized by Divya Jyoti Jagriti Sansthan at Roshan Ground in Hoshiarpur from April 14 to 20 (evenings 7...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देशभर में सर्वश्रेष्ठ जिला ऊना- एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में : DC ऊना जतिन लाल ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्राप्त किया ऑवार्ड

ऊना, 5 जुलाई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जिला ऊना को इस...
article-image
पंजाब

महिला की मौत के 18 साल बाद : सुप्रीम कोर्ट ने डाक्टर को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

मामला पित्ते की पत्थरी के उपचार दौरान महिला की मौत का पटियाला : पित्ते की पत्थरी को निकालने के बाद महिला की मौत के 18 साल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया...
Translate »
error: Content is protected !!