किसानों ने शिटाके मशरूम की खेती करने के गुर सीखे

by

धर्मशाला, 23 अगस्त। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जाइका समर्थित) के माध्यम से पालमपुर में स्थापित शिटाके मशरूम प्रशिक्षण केन्द्र में शिटाके मशरूम उत्पादन पर छः दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें परौर कल्सटर के 28 किसानों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में शिटाके डिसेमिनेटर डा सपन ठाकुर, डा नागेन्द्र नाग ने किसानों को शिटाके मशरूम की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मुख्यतः किसानों ने अपने आप ही पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक शिटाके उत्पादन किया। किसानों को शिटाके उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण मानकों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया ताकि वे शिटाके उत्पादन में परिपक्कव हो सके और इसके साथ ही फसल की कटाई व उसके रख रखाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। डा राजेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक पालमपुर में बताया शिटाके मशरूम खाद्य और औषधीय गुणों से युक्त एक मशरूम है, इसकी खेती से किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मनोज मनु की मेहनत रंग लाई, सराहन गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली की आंखमिचोनी से मिलेगा छुटकारा एएम नाथ। चम्बा :  आखिरकार सालों पुरानी समस्या का समाधान हो ही गया। कई सालों से बिजली की आँखमिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के कई गांव के लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारी संस्था का मानवता के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान : विक्रमादित्य सिंह

सुन्नी में राज्य स्तरीय आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता शिमला, 30 अक्तूबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह धन्यवाद करने के लिए आ रही या वोट मांगने के लिए : पांगी वासियों को सांसद प्रतिभा सिंह से पूछना चाहिए

मंडी : मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। , पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए, वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
Translate »
error: Content is protected !!