किसी की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशन करना मानवता की सच्ची सेवा : ओइशी मोंडल आई.ए.एस.

by

प्रधान संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में अन्धेपन को दूर करने के लिये जो प्रयास किये जा रहे हैं उसे उस समय और बल मिला जब मैडम आशिका जैन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के प्रयासों से आंखो की बीमारी का पहली स्टेज पर डॉयगनोज़ करने हेतू एक ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध करवाई गई जिसे लुधियाना वीवरेज़ प्राईवेट लिमिटड (कोका कोला) द्वारा स्पांसर किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्कूल आफ एमीनैंस खव्वासपुर हीरा में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथी मैडम ओइशी मोंडल आई.ए.एस. (एस.डी.एम. गढ़शंकर) उपस्थित हुये तथा श्री पंकज अरोड़ा जनरल मैनेजर कोका कोला विशेष तौर पर उपस्थित हुये तथा प्रिंसीपल रमनदीप कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर बच्चों की आंखों की चैकअप की शुरूआत करते हुये मैडम ओइशी मोंडल ने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि किसी की अन्धेरी ज़िन्दगी में रोशनी भरना मानवता की सबसे बड़ी सच्ची सेवा है और उन्होने कहा कि जब भी सोसायटी को प्रशासन की ज़रूरत होगी तो हर संभव सहायता का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर कोका कोला कम्पनी के जनरल मैनेजर श्री पंकज अरोड़ा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि इस ऑटोमैटिक मशीन की वजह से नन्हें-मुन्हें बच्चों की आंखों का चैकअप होगा तो उन्होंने तुरन्त यह फैसला लिया कि जल्द ही यह मशीन सोसायटी को सौंप दी जायेगी जिसे आज प्रशासन के माध्यम से मशीन को सोसायटी के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर पंकज अरोड़ा ने सोसायटी के कार्यों से प्रभावित हेकर नेत्रदान प्रण पत्र भरने का फार्म भरा जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर प्रधान संजीव अरो़ड़ा व चेयरमैन जे.बी.बहल ने नेत्रदान करने तथा लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी व श्री अरोड़ा ने बताया कि सोसायटी अब तक 4117 लोगों की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशन कर चुकी है व श्री अरोड़ा बताया कि जल्द ही इस ऑटोमैटिक मशीन को सोसायटी स्कूलों में जाकर बच्चों की आंखों का निरीक्षण करेगी व तुरन्त ही रिपोर्ट भी मौके पर ही सौंप दी जायेगी तांकि समय रहते ईलाज हो सके। अन्त में योगेश शर्मा डायरैक्टर प्लस ऑपटिक्स ने मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वीना चोपड़ा, मदन लाल महाजन, जसवीर कंवर, प्रो. दलजीत सिंह, अशवनी दत्ता, दविन्द्र अरोड़ा, प्रेम तनेजा, कृष्ण किशोर, रमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह मैनेजर कोका कोला, मैडम प्रीति सोनी, मंच संचालन की भूमिका मैडम अंजू रत्ती ने बाखूबी निभाई व कार्यक्रम की सफलता में रमिंदर सिंह का पूर्ण सहयोग रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने विजय रुपाणी को फिर सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी : हिमाचल को मिले नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा और विपलब हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों  के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपने सभी राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में करवाया मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निचले स्तर के कई पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के साथ मिले हुए : पुलिस विभाग में इन काली भेड़ों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़। पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से इस समस्या को खत्म करने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!