किहार में महिलाओं को करवाया पोक्सो एक्ट व उनके अधिकारों से जागरूक 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संकल्प हब के द्वारा वीरवार को सलूणी उपमंडल के किहार में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कि अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने की।
मिशन शक्ति सन्कल्प हब की ओर से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, लैंगिक उत्पीड़न, महिलायो के ख़िलाफ़ हिंसा और लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जानकारी दी। उन्होंने गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। अरुण चौहान ने पीएमएमवीवाई के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ उन्होंने सुख शिक्षा व सुख आश्रय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। डेमोस्ट्रेटर रंजना ने वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा, ग़ैर आपातकालीन सेवायो तक त्वरित पहुँच की सुविधा के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली न. (112), महिला हेल्पलाइन न. (181) और चाइल्डलाइन न. (1098) के बारे में जानकारी दी। वृत पर्यबेक्षक संजीव कुमार ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अनावश्यक स्थानीय महिलाओं ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर बम हमले में दो आरोपी गिरफ्तार : बिश्नोई-आईएसआई लिंक का संदेह – आतंकी हैप्पी पासिया ने पूरे हमले की जिम्मेदारी ली

जालंधर : पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास के बाहर मंगलवार तड़के एक विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उस समय घर के अंदर मौजूद कालिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा : नोकझोंक और नारेबाजी के बीच विपक्ष ने वाकआउट

शिमला : 14वीं विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन मंगलवार को सदन में विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा हो गया। आखिरी विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अप्राजिता… मैं चबा की कैलेंडर का किया विमोचन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में हम सब का सहयोग जरूरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा...
Translate »
error: Content is protected !!