कुछ ताकतें जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर पर उनके ‘ खालिस्तान समर्थक नहीं’ वाले बयान के लिए दबाव बना रही – रवनीत सिंह बिट्टू

by

मृसतर: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर पर उनके ‘ खालिस्तान समर्थक नहीं’ वाले बयान के लिए दबाव बना रही हैं।  मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने कहा, “सांसद बनने के बाद अमृतपाल सिंह ने भारत के संविधान की शपथ ली। यह बात पहले उनकी मां ने कही थी। उन्होंने संविधान के नाम पर शपथ ली है और अब वे देश और पंजाब के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्हें किसी खालिस्तान का भला थोड़ी उन्हें करना है, या खालिस्तान की थोड़ी बात करनी है’। कुछ ताकतों द्वारा परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। उनकी मां ने बहुत अच्छी बात कही और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। लोगों ने उन्हें संविधान के अनुसार वोट दिया और उन्होंने भी भारत के संविधान के नाम पर शपथ ली।”

बता दें कि, 5 जुलाई को बलविंदर कौर ने कहा, “वह (अमृतपाल) खालिस्तान समर्थक नहीं है। क्या पंजाब के बारे में बोलना, पंजाब के युवाओं को बचाना उसे खालिस्तान समर्थक बनाता है? उसने संविधान के दायरे में चुनाव लड़ा और अब उसे ( खालिस्तान समर्थक) नहीं कहा जाना चाहिए। उसने भारत के संविधान की शपथ ली है।” लेकिन, खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल ने अपनी मां के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं है, यह गर्व की बात है।

एक्स पर एक पोस्ट में अमृतपाल ने पंजाबी में लिखा था कि, “आज जब मुझे माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ। खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं है, यह गर्व की बात है। इस सपने के लिए अनगिनत सिखों ने अपनी जान दी है और हम इस पवित्र मार्ग से पीछे हटने का सपना भी नहीं देख सकते। मैंने मंच से बोलते हुए कई बार कहा है कि अगर मुझे पंथ और परिवार के बीच चुनना पड़ा, तो मैं हमेशा पंथ को चुनूंगा।” अमृतपाल सिंह ने 5 जुलाई को संसद परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सांसद के रूप में शपथ ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एनआरआई की कोठी में चोरी : दो पर मामला दर्ज

चब्बेवाल – चब्बेवाल पुलिस ने भुनो गांव में एनआरआई की कोठी में चोरी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दर्ज केस ने अनुसार बलजिंदर सिंह निवासी भुनो ने बताया...
article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 9 अक्तूबर को फिल्लौर में महारैली – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला हुशियारपुर की विशेष बैठक कमालपुर गांव में, बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बसपा पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा के...
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
Translate »
error: Content is protected !!