कुछ ताकतें जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर पर उनके ‘ खालिस्तान समर्थक नहीं’ वाले बयान के लिए दबाव बना रही – रवनीत सिंह बिट्टू

by

अमृसतर: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर पर उनके ‘ खालिस्तान समर्थक नहीं’ वाले बयान के लिए दबाव बना रही हैं।  मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने कहा, “सांसद बनने के बाद अमृतपाल सिंह ने भारत के संविधान की शपथ ली। यह बात पहले उनकी मां ने कही थी। उन्होंने संविधान के नाम पर शपथ ली है और अब वे देश और पंजाब के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्हें किसी खालिस्तान का भला थोड़ी उन्हें करना है, या खालिस्तान की थोड़ी बात करनी है’। कुछ ताकतों द्वारा परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। उनकी मां ने बहुत अच्छी बात कही और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। लोगों ने उन्हें संविधान के अनुसार वोट दिया और उन्होंने भी भारत के संविधान के नाम पर शपथ ली।”

बता दें कि, 5 जुलाई को बलविंदर कौर ने कहा, “वह (अमृतपाल) खालिस्तान समर्थक नहीं है। क्या पंजाब के बारे में बोलना, पंजाब के युवाओं को बचाना उसे खालिस्तान समर्थक बनाता है? उसने संविधान के दायरे में चुनाव लड़ा और अब उसे ( खालिस्तान समर्थक) नहीं कहा जाना चाहिए। उसने भारत के संविधान की शपथ ली है।” लेकिन, खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल ने अपनी मां के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं है, यह गर्व की बात है।

एक्स पर एक पोस्ट में अमृतपाल ने पंजाबी में लिखा था कि, “आज जब मुझे माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ। खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं है, यह गर्व की बात है। इस सपने के लिए अनगिनत सिखों ने अपनी जान दी है और हम इस पवित्र मार्ग से पीछे हटने का सपना भी नहीं देख सकते। मैंने मंच से बोलते हुए कई बार कहा है कि अगर मुझे पंथ और परिवार के बीच चुनना पड़ा, तो मैं हमेशा पंथ को चुनूंगा।” अमृतपाल सिंह ने 5 जुलाई को संसद परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सांसद के रूप में शपथ ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

81 साल की एआईआर महिला के ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस ने सुलझाया

 खन्ना :  खन्ना पुलिस ने 81 साल की एआईआर महिला जगपाल कौर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए उसके किराएदार राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का रिजल्ट शानदार रहा है। बीएससी नॉन मैडिकल के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा रमन ने 80.36 प्रतिशत अंकों के साथ पहला,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!