कुटलैहड़ महोत्सव की भव्य सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ा : कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया रहे मुख्य अतिथि

by
मुख्यमंत्री से पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की करेंगे सिफारिश, महोत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा
रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 27 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक विस्तार के रूप में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित कुटलैहड़ महोत्सव की भव्य सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। बंगाणा के भलेत में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने लोक संस्कृति, गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन, श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा तथा उपायुक्त जतिन लाल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानीय विधायक विवेक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कुटलैहड़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विधायक विवेक शर्मा, आयोजन समिति, जिला प्रशासन और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता के प्रतीक हैं। ये आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।May be an image of text
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते समय व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया था और उसी दिशा में प्रदेश सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश हितों की मजबूती से पैरवी करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जेएसडब्ल्यू से लगभग 250 करोड़ रुपये तथा किसाऊ बांध परियोजना से लगभग 600 करोड़ रुपये प्रदेश को प्राप्त होंगे, जिनका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिला स्तरीय पिपलू मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करवाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष सिफारिश करेंगे, ताकि इस ऐतिहासिक मेले को व्यापक पहचान मिल सके। उन्होंने कुटलैहड़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने पिपलू मेला-2026 स्मारिका का विमोचन किया। स्मारिका में पिपलू मेले के इतिहास, कुटलैहड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विधायक विवेक शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों को स्थान दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप प्रदेश में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को मोबाइल संस्कृति से बाहर निकालकर अपनी परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।May be an image of one or more people and crowd
विधायक विवेक शर्मा ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों, अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप लगातार दूसरे वर्ष कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन किया गया है। आने वाले वर्षों में इसे और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रहा है।May be an image of dancing and violin
इससे पहले, मुख्य अतिथि भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। लोक निर्माण विश्राम गृह प्रांगण से भेलत महोत्सव स्थल तक निकली शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे सांस्कृतिक दलों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
‘सिया’ फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र
महोत्सव में ऊना के युवा उद्यमी अंकुश बड़जाता के परिधान ब्रांड ‘सिया’ के सौजन्य से आयोजित फैशन शो दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और आकर्षक परिधानों को दर्शकों ने खूब सराहा।
गुलाब सिद्धू और कुलदीप शर्मा ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और नाटी किंग के तौर पर मशहूर हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बहडाला में डोपलर से जांची वाहनों की गति ओवरस्पीड वाहन चालकों को दी चेतावनी

ऊना : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा जागरुकता एवं निरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच एवं ऊना पुलिस के संयुक्त दल ने मैहतपुर-ऊना रोड़ पर बहडाला में डोपलर डिवाइस के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 13 करोड़ रूपये की विकास योजनाएं लोगों को समर्पित की : लोगों को स्वच्छ पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलबध करवाना सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडी ,  लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा ऊना, 13 मार्च – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से किया आग्रह – देहरा अस्पताल में नियुक्त हों विशेषज्ञ डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट : MLA कमलेश  ठाकुर 

स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह, डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया , साफ-सुथरे अस्पताल के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग रखी। राकेश शर्मा । देहरा /तलवाड़ा :   देहरा अस्पताल में विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!