कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 5 अगस्त – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को जिला का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों की सुविधा व आकर्षण के लिए अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इन परियोजनाओं पर 14.53 करोड़ पर व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में क्षेत्र के गांव अंदरौली में गोविंद सागर झील के किनारे लगभग 5 करोड पर की लागत से एक खूबसूरत पर्यटक सुविधा परिसर विकसित किया गया है जहां पर पर्यटकों के लिए आरामदायक कैफे व पार्किंग इत्यादि सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा एक खूबसूरत एथनोबोटैनिकल पार्क भी विकसित किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव लठियानी के समीप सोहारी में पंचायती राज विभाग के सहयोग से लगभग एक करोड रुपए की लागत से खूबसूरत इको टूरिज्म पार्क पर्यटकों की सुविधा के लिए का निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खूबसूरती से लबालव कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र निकट भविष्य में उत्तर भारत का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचाना जाएगा तथा इससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। तथा यहां आने वाले लोगों को क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलेगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देश दिए कि अंदरौली में वन विभाग द्वारा निर्मित पर्यटक सुविधा परिसर को अपने अधीन लें। ताकि निकट भविष्य में केटीडीएस के माध्यम से इसका संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने केटीडीएस के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यथाशीघ्र पैरासेलिंग तथा पैरामोटर का ट्रायल करवाएं। बैठक में केटीडीएस के माध्यम से किए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी उना सुशील राणा, केटीडीएस के उपाध्यक्ष व एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, डीएसपी अजय ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, केटीडीएस के सचिव व तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमआईएस के तहत सेब उत्पादकों के बकाया भुगतान में तेजी, 45 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सेब खरीद तैयारियों की समीक्षा, एचएमआईएस वेबसाइट और ऐप लॉन्च सेब खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल और पारदर्शी, यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थार सड़क किनारे लगे पेड से टकराई सरपंच के इकलौते बेटे व उसके दोस्त की दर्दनाक मौत

गढ़शंकर :  मुख्य मार्ग माहिलपुर-फगवाडा पर गांव पालदी के स्मीप एक थार के सड़क किनारे लगे पेड से टक्कराने से थार स्वार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक माहिलपुर के गांव ढाडा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की हत्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर और बल्ह में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश में चार लाख घरों में तिरंगा लगाएगी भाजपा : राकेश जम्वाल एएम नाथ। मण्डी/सुंदरनगर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!