कुठार बीत : पंचायत सचिव के तबादले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगाई

by

शिमला : हरोली में कार्यरत पंचायत सचिव के तबादले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आरोप है कि चहेते कर्मचारी को समायोजित करने के लिए यह तबादला किया गया है। न्यायाधीश सुशील कुकरेजा ने पंचायती राज विभाग के सचिव, निदेशक और उपायुक्त ऊना को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता विष्णु दत्त ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के कारण स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, पंचायती राज विभाग के पास उन्हें स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं थी। विभाग ने स्थानांतरित पॉलिसी के विरुद्ध उनका तबादला किया है। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि विकासखंड हरोली के कुठार बीत में पंचायत सचिव के तौर पर उन्होंने 15 दिसंबर 2021 को ज्वाइन किया था।
एक वर्ष के भीतर ही नई सरकार ने उनका तबादला विकास खंड बंगाणा के करमाली में किया है। इन तबादला आदेशों में कोई भी जनहित और प्रशासनिक जरूरत नहीं है। आरोप लगाया गया कि तबादला प्रतिवादी सतनाम सिंह को समायोजित करने के लिए किया गया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि तबादला आदेश को रद्द किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे प्रदेश को पर्यटन की आड़ में : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे से युवाओं को बचाने की अपील

शिमला : पर्यटन की आड़ में प्रदेश को किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे यह शब्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहते हुए कहा कि अपनी प्राथमिकता में शुमार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में कुलदीप सिंह पठानियां ने सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील

एएम नाथ। शिमला विधान सभा सचिवालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक के उपरान्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि उन्होने 27 अगस्त से आरम्भ होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!