कुल हिंद किसान सभा ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के पुतले फूंककर किया रोष प्रदर्शन

by
गढ़शंकर, 16 मई: आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के पास पुराने बस स्टैंड पर किसानों ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और पंजाब के गवर्नर के पुतले भी फूंके।
किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पंजाब के राज्यपाल की ओर शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला गया था, लेकिन आरोप है कि राज्यपाल के इशारे पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें कीं तथा लाठीचार्ज किया। किसानों ने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की प्रतिनिधित्व समाप्त किए जाने के विरोध, पंजाब से जुड़े पानी के मुद्दों तथा चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने जैसी मांगों को लेकर था।
इस मौके पर कुल हिंद किसान सभा के सूबाई सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, सूबाई मीत प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, जिला प्रधान चौधरी अच्छर सिंह, सुभाष मट्टू, महिंदर कुमार बडोआण, रविंदर कुमार नीटा, प्रेम सिंह, राणा कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह मट्टू, सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, बलवीर सिंह बोड़ा, सरजीत सिंह, बलवीर सिंह भूरा, बलदेव राज बिल्ला, झलमन सिंह कूनर, झलमण सिंह बैंस, सुखविंदर सिंह गढ़ी मट्टों, जोगिंदर सिंह कुल्लेवाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम लोगों को मिल रही सस्ती दर पर रेत, नौजवानों को मिल रहा रोजगार : सस्ती दर पर रेत मुहैया होने से प्रदेश में रेत माफिया हुआ खत्म: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियापुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों में 6 दिन में 581 ट्रालियों में बिकी 3627 टन रेत, 5 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व हुआ प्राप्त होशियारपुर, 26 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब , समाचार

बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया...
article-image
पंजाब

बाढ़ के मद्देनज़र 24 घंटे ठीकरी पहरा और निगरानी ड्यूटी निभाने के आदेश जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने होशियारपुर के गाँवों और कस्बों में गश्त अधिनियम 1918 की धारा 3 (1) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि...
article-image
पंजाब

दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

गढ़शंकर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!