कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

by

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय तक चले संघर्ष की जीत का एक वर्ष पूरा होनें की खुशी में जिला होशियारपुर के अलग-अलग गावों में दीपमाला की गई। इस दौरान गांव गड़ी मट्‌टो दर्शन सिंह मट्‌टू, बीबी सुभाष मट्‌टू, कुल हिंद किसान सबा द्वारा दीप माला कर संघर्ष के दौरान शहीद हुए 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद साथियों का पैगाम जारी रखना है संग्राम। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से 26 नवंबर को चंडीगढ़ गवर्नर हाउस में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर प्यारा सिंह, दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह, संदीप सिंह, जुझार सिंह, गुरमेल सिंह, कश्मीर कौर, बख्शीश कौर, गुरमीत कौर, गुरबख्श कौर, जसविंदर कौर, तेजिंदर कौर, समर मट्‌टू, गुरसेवक सिंह, सुरजीत कौर, जगीर कौर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
article-image
पंजाब

ठंड, कोहरे व सर्द हवाओं के मौसम में लोग रहें सावधान : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर,  17 दिसंबर: आने वाले दिनों में ठंड, कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी हेरिटेज स्ट्रीट : बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब के मुख्य गुरुद्वारा साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक, जहां दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की...
Translate »
error: Content is protected !!