कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 दिसंबर को ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 13 दिसंबर को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत बगोथा में आयोजित होने वाले ‘एग्री-फैस्ट’ में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर बाद लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया इसी तरह 15 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ दोपहर बाद दुढाला-समलूना संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 16 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।
वे सांय धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 तस्कर हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़े: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ । बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 57.5 ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक जोहड़जी मेहलोग मेला 2 अप्रैल से

गुरु नानक देव जी की फतेह की याद में हर तीसरे वर्ष लगता है जोहड़ जी साहिब मेला गुरु नानक देव जी ने कौडा राक्षस का संहार किया था पट्टा मेहलोग (डॉ गिरधारी लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली गुल होने पर भड़के भाजपा नेता जय सिंह …..कहा, बोर्ड जांच कर फील्ड स्टाफ पर करे कार्रवाई

लिल्ह में बिजली कटौती पर भाजपा ने उठाए सवाल, बिजली बोर्ड ने तकनीकी खराबी को बताया कारण भाजपा नेता जय सिंह ने बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता से मिलकर उठाया मामला एएम नाथ। चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!