कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वाहल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : स्कूल को कंप्यूटर और सात हजार रुपये देने की घोषणा की, प्राइमरी विंग को भी दिए दस हजार रुपये

by

हमीरपुर 21 नवंबर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मंे प्रदेश सरकार शिक्षा और अन्य सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक बदलाव के लिए कई सराहनीय निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार के इन निर्णयों के काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री के संघर्षशील व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बरसात के मौसम में पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा आई। इससे पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने तथा उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राहत मेनुअल के अनुसार पहले आपदा पीड़ितों को बहुत कम मुआवजा मिलता था, लेकिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत मेनुअल में बदलाव करके इसकी राशि में कई गुणा वृद्धि की है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अब आपदा से मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर भी प्रभावित परिवार को पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। दुधारू पशुओं के मरने पर भी पशुपालकों के लिए हजारों रुपये की राहत राशि की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के लिए कंप्यूटर उपलब्ध करवाने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सात हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्राइमरी विंग को भी दस हजार रुपये देने का ऐलान किया।
इससे पहले मुख्यध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज (वीरवार) को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी, ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सत्ती ने रिश्वत लेते पकड़े तहसीलदार को दी सेवा विस्तार का उठाया था मुद्दा : सेवा विस्तार पाए कर्मचारियों की सेवाएं होंगी खत्म

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमाबंदी की कॉपी के लिए शुल्क में कर दी सरकार ने बढ़ौतरी : प्रति पृष्ठ के कितने देने होगे रुपये जानें ….अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जमाबंदी की प्रतियां प्राप्त करने के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। राजस्व विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अब...
Translate »
error: Content is protected !!