कुलाणी पुल निर्माण को समयबद्ध पूरा करे विभाग : आशीष बुटेल

by

सीपीएस से चंदपुर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं को लेकर की भेंट
एएम नाथ। पालमपुर,22 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल से ग्राम पंचायत चंदपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने इलाके समस्याओं को लेकर भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य संसदीय सचिव और
प्रदेश सरकार का चंदपुर क्षेत्र के कुलाणी में आवा खड्ड पर पुल निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य संसदीय सचिव से आग्रह किया कि पुल के कार्य को गति दी जाए, ताकि लोगों को इस सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके।
सीपीएस ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को पुल के निर्माण कार्य में गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को निर्माण कार्य लगे ठेकेदार को तय सीमा भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज के क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लेट लतीफी सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़कें भाग्य रेखायें होती हैं और इनसे ही उस क्षेत्र का विकास संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी विकास कार्य को समयबद्ध पूरा करवाया जाए और इनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

xổ số thứ ba tuần rồi xổ số thứ ba tuần rồi ko nhiều chọn thiết lập phần bình thường là một trong nhiều chọn thiết lập phần trang web cá cược, bên cạnh...
Uncategorized

Khám Phá dream 50cc

dream 50cc detech Trong nhân vẻ bên ngoài giải trí thư dãn & cá online trực tuyến đường thời điểm này, dream 50cc detech đang vươn lên là chuyển vươn lên là một số...
Translate »
error: Content is protected !!