कुल्लू के ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया ध्वजारोहण

by
एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली।
May be an image of 3 people and text
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत कुल्लू जिले में अब तक 2691 लाभार्थियों को 1 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि भत्तों के रूप में प्रदान की गई।
May be an image of 3 people and textकुल्लू जिले में बेरोजगार भत्ता योजना के तहत 1809 लाभार्थियों को 1 करोड़ 95 लाख की राशि वितरित की गई।
May be an image of 10 people, dais and textनशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन के लिए 1.5 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत युवा खिलाडियों के लिए 15 लाख व्यय किए गए।
May be an image of 7 people
उन्होंने कहा कि जिले में हिमकेयर योजना के तहत 36,051 लाभार्थियों को 38 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि का लाभ, आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 27,208 लाभार्थियों को 29 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि का लाभ, कुल्लू जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस वित्त वर्ष में 29 लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया गया, जिस से 122 बागवान लाभान्वित हुये हैं।
May be an image of 9 people, dais and text
उन्होंने कहा कि जिले में इस वित्त वर्ष के दौरान बागवानों को हेलनेट की खरीद पर उपदान के लिए 3 करोड़ 65 लाख रुपए का प्रावधान तथा टिलर व स्प्रेयर आदि की खरीद के लिए एक करोड 5 लाख रुपए की राशि, जिले के लिये 1134 कऱोड़ रुपये की विश्व बैंक पोषित हिमाचल प्रदेश उद्यान विकास योजना स्वीकृत और कृषि के विकास के लिए ट्रान्सफर ऑफ़ टेक्नोलॉजी स्कीम के तेहत 7.53 लाख रूपये व्यय किए गए।
May be an image of 9 people
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि उत्पादकता की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय सतत खेती मिशन के तहत 83.46 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग कुल्लू वृत के लिए इस वर्ष 50.06 करोड़ रूपये बजट का प्रवधान, वर्ष 2023-24 में जिला में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 6 सड़कों व एक पुल की विस्तृत परियोजना विवरण की स्वीकृति, जिसमें 63.37 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान और कुल्लू में वर्ष 2024-25 में नाबार्ड के अंतर्गत 6.96 करोड़ रूपये के स्वीकृत कार्य प्रगति पर है और वर्ष 2024-25 में 103.5 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण किया गया है।
May be an image of 8 people, dais and text इस अवसर पर विधायक, उपायुक्त, एसपी व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर

ऊना: 4 अक्तूबरः जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च को होगा कैंपस इंटरव्यू -जिला रोजगार कार्यालय चंबा में : संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब इंस्पैक्टर केवल सिंह ठाकुर बतौर एसएचओ तैनात :

मैहतपुर : ऊना जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मैहतपुर स्थित पुलिस चौकी को पुलिस थाने के रुप में तबदील कर दिया गया है। जिससे सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। ॉ उलेखनीय है...
Translate »
error: Content is protected !!