कुल्लू में मस्जिद को लेकर विवाद : हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान

by

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया. इससे पहले ही प्रशासन ने शहर में सुबह 10 से शाम चार बजे तक धारा 163 लगा दी थी.

हालांकि 163 लागू होने के बाद भी भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया है. पारंपरिक पोशाक पहने लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर यह प्रदर्शन किया गया है. डीसी ऑफिस के बाहर भी नारेबाजी हुई है. देवभूमि संघर्ष समिति ने इस प्रदर्शन के लिए आह्वान किया है.

अवैध नहीं है मस्जिद :  एसडीएम विकास शुक्ला ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मस्जिद का कोई भी निर्माण अवैध नहीं है. यह मस्जिद छह बिस्वा जमीन पर बनी हुई है और इसका नक्शा भी पास है. वहीं इसके नियमितीकरण का मामला राज्य सरकार के पास लंबित है. जमीन पंजाब वक्फ बोर्ड के नाम पर पंजीकृत है. मस्जिद को अवैध नहीं कहा जा सकता है.आजादी के पहले से यह जगह रिकॉर्ड में दर्ज है. पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही इलाके में पहरा बढ़ा दिया था. कुल्लू में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. डीसी कुल्लू तोरुल एस रविश के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.

क्या है विवाद :  2012 में विश्व हिंदू परिषद ने शिकायत दी थी कि मस्जिद में अवैध निर्माण हो रहा है. जांच के बाद एक रिपोर्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को भेजी गई. इसमें कुछ आब्जेक्शन थे. हिंदू पक्ष का कहना है कि मस्जिद जिस जमीन पर बनी है. वह खादी ग्रामोद्योग की है. मुस्लिम पक्ष इसे वक्फ बोर्ड की जमीन बता रहा है.बता दें कि शिमला के मैहली में 31 अगस्त को 2 गुटों में लड़ाई के बाद मस्जिद विवाद शुरू हुआ था. एक व्यक्ति को मारने वाले 6 लोग संजौली मस्जिद में छिप गए. इसके बाद मस्जिद को तोड़ने की मांग की गई क्योंकि लोगों का मानना है कि संजौली में मस्जिद बिना नक्शे के बनाई गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सवा 5 साल बाद सजा ए मौत …पत्नी लाती थी बच्चे….JE पति करता कुकर्म, फिर डार्क वेब पर बिकती थीं चीखें

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सूखे, शांत और आधे-अधूरे सपनों से भरे बुंदेलखंड में बसे शहर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर ने बहुत कुछ देखा है. गरीबी, पलायन, सूखा और संघर्ष… लेकिन जो सच साल 2020...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“जाइका परियोजना” से सुदृढ़ होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली में जाइका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालय का किया शुभारंभ ज्वाली, 4 जनवरी : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश में चलाई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज़ की महत्ता बारे कृषि सखियों को किया जागरूक : पोषक मोटे अनाजों कोदा, कांगणी, सांवा, चैलाई, कुटकी इत्यादि का इतिहास 5 हज़ार वर्ष से भी पुराना माना जाता

ऊना, 29 अप्रैल – विकास खंड ऊना में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें कृषि सखियों को मोटे अनाज बारे जानकारी दी गई। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी ने किसानों को...
Translate »
error: Content is protected !!