कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल : जालंधर में निहंगों की धमकी, एफआईआर नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

by

जालंधर :  कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल फिर से विवादों में है। इस बार, उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में बुढ़ा दल के निहंग सिंह पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।  निहंग सिंहों की मांग है कि कपल द्वारा वायरल की गई अश्लील वीडियो का बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

निहंग सिंहों का आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस को अगर पता चल गया था कि वीडियो किसने वायरल की, तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई।  इसके बाद निहंग सिंहों ने खुद पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि अब कपल अपने बच्चे को वीडियो में शामिल कर वीडियो बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिखों का अपमान है, जो निंदनीय है। निहंगों ने कहा कि अगर इस तरह की वीडियो बनानी हैं, तो वे पगड़ी उतार दें।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इसके बाद निहंग सिंह दुकान के बाहर आ गए। दुकान के बाहर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अभिषेक गर्ग

एनजीओ भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह  एएम नाथ। हमीरपुर 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें...
article-image
पंजाब

सुखपाल खैहरा जेल से बाहर निकले, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपूरथला की अदालत में पेश, एक दिन का रिमांड

कपूरथला : नशा तस्करी मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने उन्हें एक अन्य...
article-image
पंजाब

शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट : खालसा स्कूल नवांशहर ने खालसा स्कूल बंगा को हराकर स्कूल स्तरीय फाइनल मैच जीता

ग्राम स्तरीय समुन्द्रा एवं धमाई की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाते : निमिषा मेहता गढ़शंकर : दिलप्रीत सिंह ढिलो की याद में 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट...
Translate »
error: Content is protected !!