कुवैत अग्निकांड में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई थी मौत : हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा

by

होशियारपुर  : कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत हो गई थी । हिम्मत राय पिछले 25 साल से भी अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे और अपने परिवार का अच्छे से गुजर-बसर कर रहे थे। परिवार में हिम्मत राय अकेला कमाने वाला था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं, बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है।

हिम्मत रॉय की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही मृतक की पत्नी और दामाद ने बताया कि हिम्मत रॉय 25 साल से अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे और परिवार अच्छे से गुजर-बसर कर रहा था । हिम्मत राय के दामाद ने बताया कि होशियारपुर के तहसीलदार ने कल ही उन्हें मृतक हिम्मत राय के भारत लाए जाने की जानकारी दी थी। लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उन तक नहीं पहुंचा है। परिवार में हिम्मत रॉय अकेले कमाने वाले थे और अब उनके बेटे अर्शदीप का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा कस्बे के लिए विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का किया शुभारंभ

लोगों की समस्याएं सुनी , मौके पर किया निपटारा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा कस्बे के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी के सलिहार में हुआ 75वें वन महोत्सव का आगाज : पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : संजय रतन

एएम नाथ। ज्वालामुखी / धर्मशाला, 7 अगस्त। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सलिहार में आज बुधवार को विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में 75वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय रतन ने इस...
article-image
पंजाब

कैश को सोने में बदल दोएक कॉल के बाद गिरफ्तार हुई झांसी की IRS प्रभा भंडारी, रेड में क्या-क्या मिला?

झांसी  :  झांसी में सेंट्रल GST की डिप्टी कमिश्नर (IRSअफसर) प्रभा भंडारी को गिरफ्तार किया गया है।  सीबीआई ने 70लाखकीघूसलेते जीएसटी के 2 सुपरिटेंडेंट कोरंगेहाथपकड़ाहै.प्रभा भंडारी के पास से कैश और सोना चांदी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!