कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर – डीसी राघव शर्मा

by

ऊना, 26 अगस्त – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निःशुल्क वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल, 20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों/उप प्रधानों/सदस्यों से भी आहवान किया है कि वे संबंधित पंचायत में इन शिवरों का शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि दिव्यांगजन शिविर का लाभ उठा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब : 20 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज*

मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.45 करोड़ से एक साल में बनकर तैयार होगा चमयाड़ी पीएचसी भवनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने चमयाड़ी में किया पीएचसी के नए भवन का भूमिपूजन ऊना, 28 जनवरीः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 1.45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चमयाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में 86.41 करोड रुपए के विकास कार्यों के जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किए शिलान्यास व भूमि पूजन : धरवास में 84 करोड़ 50 लाख से बनेगा एकलव्य विद्यालय भवन : नेगी 

एएम नाथ। (पांगी) चंबा :   राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र के प्रवास के तीसरे दिन पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 86.41 करोड रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!