कृषि भवन सहित सरकारी कार्यालयों में कोरोना रोधी टीकाकरण मुहिम चलाई

by

गढ़शंकर : कृषि भवन गढ़शंकर में कृषि अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में तथा एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल की हिदायतों पर कोरोना रोधी  टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस मौके कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ-सथ सीडीपीओ कार्यालय व एसडीएम कार्यालय के मुलाजिमों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। डॉक्टर सुभाष चंद्र कृषि अधिकारी गढ़शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के लोगों को वैक्सीनेशन प्रति जागरूक करने के लिए उनके द्वारा एसएमओ चरनजीत पाल से संपर्क कर इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन गढ़शंकर में किया।  डॉक्टर चरणजीत पाल द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच कर कृषि विभाग के साथ साथ अन्य कार्यालयों के  कर्मचारियों तथा आसपास के घरों के लोगों को भी वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गई। इस मौके एसएमओ ने इलाके के लोगों को वैक्सीन लेने के साथ-साथ  कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी अपनाने तथा हाथों की सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके डॉक्टर गुरिंदर सिंह कृषि विकास अधिकारी, कुलविंदर साहनी, बहादुर सिंह ऋषि उपनिरीक्षक, सतीश कुमार, मोहित कुमार, बलराज सिंह, रामपाल, हरदीप कुमार, सर्वजीत सिंह आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा

इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जाएगी *यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य...
article-image
पंजाब

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 7वे दिन….बीएएम खालसा कालज ने पीएचएफ एफए माहिलपुर को व क्लब वर्ग में नामधारी एफसी सीआरपीएफ जलंधर को हराकर फ़ाइनल में पहुंचे

माहिलपुर, 20 फ़रवरी : श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालज माहिलपुर के यादगारी स्टेडियम में इलाके के एनआरआई व खेलप्रेमियों के सहयोग से प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह :ऑल इंडिया जाट महासभा ने “एक शाम किसान मसीहा के नाम” शीर्षक के तहत श्रद्धांजलि सभा और सेमिनार का किया आयोजन

नई दिल्ली / चंडीगढ़ : किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ऑल इंडिया जाट महासभा द्वारा “एक शाम...
article-image
पंजाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक शिमला दौरे पर : मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक व उपायुक्त के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एएम नाथ। शिमला :   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला के विभिन्न स्थानों पर की जा...
Translate »
error: Content is protected !!