कृषि मंत्री की मौजूदगी में ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल

by

एएम नाथ। ज्वाली, 25 फरवरी : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की उपस्थिति में आज ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्डा, आरएम विजय चौधरी,अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि इनके संचालन खर्च भी पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में कम होते हैं।
उन्होंने बताया कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित एवं सुगम सफर की सुविधा मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये बसें सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार द्वारा और अधिक इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी, जिन्हें प्रदेश के अंतरराज्यीय रूटों पर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक एवं पर्यावरण हितैषी परिवहन उपलब्ध हो
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा और सतत विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री : तीन देवियों की पैदल यात्रा पर निकली

हरोली : हरोली विधानसभा से मुकेश अग्निहोत्री कीलगातार पांचवीं जीत की मन्नत पूरी होने के बाद उनकी पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री तीन देवियों की यात्रा के लिए आज सुबह से पैदल निकली हैं। प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्ठुर और संवेदनहीन हो गए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

चम्बा दौरे पर डलहौजी में किया भाजपा कार्यकर्ताओं से नए सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संवाद बोले, हिम केअर कार्ड न चलने पर चम्बा मेडिकल कालेज में युवक को मां के इलाज के लिए बेचनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!