कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि : छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

by

रोहित भदसाली। ऊना, 3 अगस्त. ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समरोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चों साथ साथ नाट्य दल, सामाजिक संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रतिनिधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
जतिन लाल ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी।
उपायुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई में ज्वार-रागी इत्यादि मिलेट्स के व्यंजन दिए जाएंगे। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासन का स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल देने पर फोकस है।
जतिन लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न में ऊना शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर विशेष तरीके की ‘फसाड लाइटिंग’ की जाएगी।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में किया मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास : मियां हीरा सिंह ने जलाई सहकारिता आंदोलन की अलख -उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में सहकारी क्षेत्र से संचालित स्वां वूमेन फेडरेशन से जुडी हैं 14 हज़ार महिलाएं उप मुख्यमंत्री ने लगभग 21 करोड़ रूपये के किए शिलान्यास व लोकार्पण ऊना, 9 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा में होगा

नंगल। सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा, तहसील आनंदपुर साहिब में होगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान पीताम्बर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय और एस.पी. कार्यालय का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!