कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गढ़शंकर के ललिया गांव में हैपी सीडर के साथ बोई गेहूं पर खेत दिवस मनाया

by

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना व किसान भलाई विभाग पंजाब कुदरती संसाधनों का उचित इस्तेमाल व उच्च तकनीक का सही इस्तेमाल कर खेती करने के लिए किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस तकनीक की सहायता से फसलों की वेस्टेज को खेत मे ही प्रबंध किया जा सकता है। इसी अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल व किसान भलाई विभाग होशियारपुर द्वारा गढ़शंकर के गांव ललिया में खेत दिवस का आयोजन किया गया। इस खेत दिवस पर कुदरती संसाधनों व उच्च खेती तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इस शिविर में हैपी सीडर के साथ बोई गई गेहूं के खेतों के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल के डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग डॉ मनिंदर सिंह बैंस ने बताया कि खेत दिवस का आयोजन कर किसानों को धान की वेस्टेज को आग न लगाकर खेत मे प्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस गांव के किसान फसलों की वेस्टेज का उचित प्रबंधन कर रहे है जोकि प्रशंषानिया है। इस दौरान किसानों को हाड़ी की फसलों की देखभाल व उनको लगने वाले कीटों की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए गढ़शंकर ब्लाक के किसान भलाई अफसर डॉ सुभाष चंद्र ने विभाग द्वाराजारी किसान भलाई योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के खेतीबाड़ी इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ इंजीनियर अजायब सिंह ने पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी व उसके इस्तेमाल की जानकारी किसानों के साथ सांझी करते हुए कहा पराली को पशु चारे व बॉयो गैस प्लांट में इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉ कंवरपाल सिंह सहायक प्रो पशु विज्ञान ने दुग्ध उत्पादकों को पशुओं में आने वाली बीमारियों व उनके बचाव व पराली में उपलब्ध ततो की जानकारी दी। ब्लाक गढ़शंकर में आत्मा स्कीम में सेवा निभा रहे ब्लाक तकनालाजी मैनेजर कुलविंदर साहनी ने स्कीम के संबंध में किसानों को बताया। ललियागांव के किसान जसविंदर सिंह जोकि काफी वर्षो से पराली प्रबंधन कर गेहूं व आलू की काश्त कर रहे हैं ने शिविर में आये किसानों से अपने अनुभव बताते हुए पराली का प्रबंध खेत में ही करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आये किसानों को हैपी सीडर व सुपर सीडर का इस्तेमाल कर गेहूं के प्रदर्शनी प्लांटों का दौरा भी कराया गया। शिविर में उपस्थित किसानों को खेतीबाड़ी संबंधित किताबें व घरेलू बगीची के लिए बीजों मि किट उपलब्ध कराई गई।
फ़ोटो: गढ़शंकर के गांव ललिया में खेत दिवस पर लगाये गए शिविर में उपस्थित किसान व कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के अधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई; लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल के बाद हुआ खुलासा

चंडीगढ़, 15 दिसंबर: चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में लगाए गए एक सवाल के जवाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो व्यकतियों को 82 ग्राम नशीले पदार्थ और 48 बोतल शराब सहित सहित किया ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 82 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत...
Translate »
error: Content is protected !!