केंद्र ने दी मंजूरी – हिमाचल में 2,000 करोड़ रुपये से पक्की होंगी 1,500 किमी सड़कें

by
एएम नाथ। शिमला :   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के समक्ष यह मामला उठाया था।  केंद्रीय मंत्रालय ने सरकार को स्वीकृति पत्र जारी कर इन सड़कों को चरण-चार में शामिल करने की हामी भरी है। अगले सप्ताह लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दिल्ली जाएंगे, वहां केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष इन सड़कों की प्रस्तुति देंगे। हिमाचल में चरण-दो और तीन में सभी सड़कों का निर्माण हो चुका है, लेकिन चरण-एक में 200 से ज्यादा सड़कें पक्की नहीं हो पाई थीं।
  इन सड़कों के पक्का होने से हिमाचल की 40 फीसदी जनता लाभान्वित होगी। इससे पहले चरण-तीन में हिमाचल को 3,000 करोड़ रुपये मिले थे। अब सड़कों को पक्का करने के लिए हिमाचल को केंद्र 2,000 करोड़ की राशि देगा। विक्रमादित्य ने कहा कि सड़कों का जायजा लेने के लिए जिलों के दौरे किए थे। कई सड़कें हैं जो 10 सालों से पक्की नहीं हो पाई हैं। इस बारे में सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद मामला केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से उठाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के बैंकों ने दिसंबर, 2020 तक 849.43 करोड़ के ऋण वितरित किएः डीसी

राघव शर्मा ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना, 2 मार्च: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक बचत भवन ऊना में राघव शर्मा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी : मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को डोजियर तैयार करने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा माफिया की ओर से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के लिए 259 संपत्तियों की पहचान की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने जारी कर दिए आदेश : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का करना होगा शुल्क चुकता

एएम नाथ। शिमला : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा। पूर्व जयराम सरकार ने पानी के बिल माफ किए थे। नए...
Translate »
error: Content is protected !!