केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते भठ्ठा उद्योग बंद होने की कगार पर : मनीष गुप्ता

by
होशियारपुर :  केंद्र सरकार की ओर से हर तरफ से देश की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कहना है भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल जिसकी अगुवाई मनीष गुप्ता प्रधान तहसील होशियारपुर का जो एईटीसी अधिकारी शालनी सिंह से भेट करते हुए भठ्ठा उद्योग को पेश आ रही समस्याओं के संबंध में मांगपत्र सौंपते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते भट्ठा सनत बंद होने की कगार पर आ पहुंचा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने ईंटों पर लगाया जाने वाला जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले जीएसटी 350 प्रति हजार देना पड़ता था लेकिन अब 850 रुपये देने पड़ेगा। कोयला जोकि आठ हजार रुपये टन था वह अब 20 हजार रुपये टन तक पहुंच चुका है और इस पर जीएसटी और किराया लगा कर 25 हजार रुपये टन पड़ता है। जिसके कारण ईंटों की कीमत अब 7000 रुपये प्रति हजार हो गई जो निकट भविष्य में और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बाहर से घटिया किस्म की ईंट मंगवाकर लोगों को बिना किसी बिल के वेच रहे हैं जोकि सरकार के कानून के विरुद्ध है उन्होंने कहा कि भठ्ठा मालिक ही ईट बनाकर बेच सकता है। इस दौरान उनके साथ पंकज डडवाल सचिव, विक्रम पटियाल, विशाल वालिया, संदीप गुप्ता, वासदेव पूरी, राकेश मोहन पूरी, दसूहा मण्डल से संजीव बंसल, महेश बंसल, गढ़शंकर से प्रधान चरणदास, विपन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
पंजाब , समाचार

चुनावों में शराब व नशीले पदार्थों का नहीं होने दिया जाएगा प्रयोग: जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात

दो अलग-अलग आप्रेशनों में आबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से 1,46,640 किलो लाहन की नष्ट 10 चालू भठिया, 10 बॉयलर 41 कैन, 3 ड्रम और 9 वाहन किए जब्त 11 आरोपियों के खिलाफ...
पंजाब

कार वाशिंग की ट्रेनिंग लेने वाले नौजवान कमा सकते है 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह

कम पढ़े लिखे जरुरतमंद बेरोजगारों के लिए स्व रोजगार का बेहतरीन माध्यम बनेगी कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: गुरमेल सिंह ट्रेनिंग लेने वालों को जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाएगी नि:शुल्क वाशिंग...
article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा : बाजवा ने ट्वीट किया है मंत्री पर लगे आरोप का मामला गंभीर

जालंधर : कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा कि आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है? उन्होंने कहा कि उस पर कार्रवाई अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!