केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति रोष जताया, गांवों में प्रीपेड मीटर लगाने की पालिसी का किया विरोध

by
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सरकारी कालेज पोजेवाल में भाजपा सरकार की केंद्रीकरण की नीति खिलाफ रोष मुजाहिरा किया गया। यूनियन की जिला स्तरीय नेता किरणजीत कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार पंजाब के हकों पर अपना कब्जा करने की कोशिश कर रही है। फिर वह चाहे पंजाब के नहरी जलस्रोत हों अथवा चंडीगढ़ को अपने अधीन करने की बात हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब नई शिक्षा नीति के तहत अपना एजेंडा लागू करने में पीछे नहीं हट रही क्योंकि शिक्षा नीति बिल्कुल विद्यार्थी एवं अध्यापक विरोधी है। जिसमें आरक्षण को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया एवं न ही केंद्र द्वारा अध्यापकों की भर्ती संबंधी कोई बात की गई है। बल्कि इसमें अध्यापकों की भर्ती के स्थान पर वालंटियर शब्द इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में केंद्र की नीतियों के तहत प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। समूह विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि गांवों में यह प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
इस मौके पर प्रवीण कुमारी, नीरज कुमारी, हरलीन, प्रीति, आशा रानी, नितिका, रीति भुंबला, सिमरन सिम्मी, सुक्खी, कंचन कुमारी, मनीषा, निशा, दीपिका, रजनी एवं मुस्कान प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन असंवैधानिक : प्रोफैसर चंदूमाजरा

पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद प्रोफैसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासनिक सुधारों के नाम पर प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
पंजाब

राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारा , राज्य में किसान आंदोलन के चलते बने हालातों के साथ कारगर ढंग से निपटा जा रहा -मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य में किसान...
article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!