केंद्रीय जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

by

होशियारपुर, 15 अगस्त: केंद्रीय जेल होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल के सुपरिडैंट जोगिंदर पाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया व जेल में मौजूद पी.ए.पी, जिला पुलिस, होम गार्ड, पोस्को, इंटेलीजेंस व जेल स्टाफ को संबोधित करते हुए गारद को बधाई देते हुए अपनी ड्यूटी ईमानदारी, तनदेही से निभाने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी में अच्छी कारगुजारी निभाने वाले कर्मचारियों की हौंसलाआफजाई करते हुए कोमैंडेशन कार्ड भी प्रदान किए व वहां मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मिठाई भी दी।
इसके बाद जेल के अंदर 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंदियों को बधाई दी गई व पंजाब सरकार की ओर से विशेष माफी देते हुए 2 बंदियों को रिहा किया गया। इसके अलावा जिन बंदियों का जेल में आचरण अच्छा है व प्रशासन के साथ अच्छा तालमेल व व्यवहार है, उन बंदियों को भी सुुपरिडैंट जेल की ओर से स्पैशल रमीशन दी गई। इस अवसर पर जेल के अंदर बंदियों की खेल करवाई गई, जिसमें विजेता बंदियों को रिवार्ड भी दिया गया और इस विशेष दिन पर स्पैशल डाइट भी दी गई। केंद्रीय जेल में बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर अतिरिक्त सुपरिडैंट अमृतपाल सिंह, इंस्पेक्टर पी.ए.पी सतनाम सिंह, कार्यालय सुपरिडैंट जगदीश चंद के अलावा केंद्रीय जेल का समूह स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का औद्योगीकरण अभियान औद्योगीकरण अभियान को धोखाधड़ी और खोखले वादों से भरा : प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसके औद्योगीकरण अभियान को धोखाधड़ी और खोखले वादों से भरा बताया। बाजवा...
article-image
पंजाब

रोष: मांगों को लेकर सरकार के टालमटौल रवैये के खिलाफ पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने जताया रोष

पैंशनर्स संयुक्त मंच के जिला स्तरीय संघर्ष को हिमायत की लुधियाना : 16 जुलाई : पंजाब में काम करते मान भत्ता वर्करों, अस्थाई मुलाजिमों, रैगुलर मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी आप सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाषणों का पूरा निचोड़ पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

नई दिल्ली :  लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और नीतियों में एक निर्णायक और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया है।...
article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!