केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 को हड़ताल के लिए की गई महत्वपूर्ण बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मुलाजिम-पेंशनर जथेबंदियों द्वारा 12 फरवरी की हड़ताल संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक जिला हुशियारपुर किसान नेता शेर जंग बहादुर सिंह, पससफ ब्लाक प्रधन नरिंदर अजनोहा, जनरल सचिव मक्खण सिंह लंगेरी, मलकीत सिंह बाहोवाल, अमरजीत कुमार और परमजीत कातिब की अध्यक्षता में महिलपुर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार बिल मजदूरों, किसानों और मेहनतकश लोगों के खिलाफ पास किए हैं। इन बिलों के खिलाफ देश की ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 फरवरी को देश भर में हड़ताल की जा रही है। आगुओं ने कहा महिलपुर में भी हड़ताल के इस एक्शन को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर शेर जंग बहादुर सिंह, मलकीत सिंह बहोवाल, नरिंदर अजनोहा, मक्खण सिंह लंगेरी, अमरजीत कुमार, परमजीत कातिब, चरंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सगली राम, धर्मवीर सिंह, गुरनाम चंद, बाबू ओम दत्त, लहिम्बर सिंह, कमलजीत सिंह, राम आसरा, बलदेव सिंह, वरिंदर शर्मा, सत्तपाल सिंह, परविंदर सिंह, नरिंदर मेहता, सरबजीत सिंह, हरमनोज कुमार, सुखजिंदर सिंह, परमजीत सिंह और लाखवीर सिंह आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूर-किसानों की मांगों को लेकर सीपीआईएम का धरना, 10 दिसंबर को सीएम आवास घेरने की चेतावनी

गढ़शंकर, 6 अक्टूबर। मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की ओर से पार्टी के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी के निवास के समक्ष धरना दिया गया।...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों के दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से किसानों के दो जत्थे रवाना

गढ़शंकर: जिओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष आज 37 वें दिन के धरने व रोष रैली को कुल हिंद किसान सभा, पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोाित...
Translate »
error: Content is protected !!