केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर : किसान-मजदूरों ने काला दिवस मनाया

by

गढ़शंकर – कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद मजदूर यूनियन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कैप्टन करनैल सिंह की अगुवाई में केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर किसान मजदूर विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान व मजदूरों को संबोधन करते हुए कामरेड दरशन सिंह मट्टू व प्रेम सिंह राणा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट में किसानों व मजदूर विरोधी बजट है, इस बजट में मनरेगा योजना को 33 प्रतिशत कम किया गया है व किसान योजनाओं में आठ हजार करोड़ रुपये कम किये गए हैं जिसके चलते किसान व मजदूर भलाई योजनाओं को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उनका सगठन सरकार के इस कदम का विरोध करते हैं और इसके लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर चैन राम, संतोख सिंह, पियारा राम, सुखविंदर सिंह, कमल सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, प्रेम सिंह, अजायब सिंह, जोगिंदर सिंह, बनारसी, राजकुमार, सुरजीत व अमरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन दीवान के नेतृत्व में सविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना :  संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर का 130वां जन्मदिवस सराभा नगर क्षेत्र में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में फूल भेंट करके और लड्डू बांटकर मनाया गया।...
article-image
पंजाब

पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की होगी घोषणा : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें...
article-image
पंजाब

पटियाला की केंद्रीय जेल से तीन कैदी फरार : पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ। पटियाला : पंजाब में जेल से तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। खबर है कि सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी भाग गए है जिसके बाद पुलिस विभाग में...
Translate »
error: Content is protected !!