केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की: अधिकारियों को जमीनी स्तर पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर, 31 अक्टूबर:
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को जनहित में तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक जंगी लाल महाजन, विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, कमिश्नर नगर निगम डा. नयन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस, एस.डी.एम टांडा गगनदीप सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर योजना पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर एम.पी लैड, प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
article-image
पंजाब

पंजाब के पानी को लेकर खतरनाक रिपोर्ट : केंद्र का दिल दहला देने वाला खुलासा!

पंजाब में ग्राउंड वॉटर अब पीने लायक नहीं रह गया है। कई शहरों में पानी लोगों को बीमार कर सकता है. इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातुओं का मिश्रण होता...
article-image
पंजाब

कागजी नहीं होगी हरियाली, निजी जमीन पर नहीं चलेगा मुआवजा वृक्षारोपण : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : मोहाली में दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पेड़ों की कटाई के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कम्पेन्सेटरी एफारेस्टेशन (मुआवजा वृक्षारोपण)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस के लिए 500 की जगह अब देने होंगे पांच हजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस फीस दस गुना बढ़ा दी है। अब नए पंजीकरण पर 500 रुपये की जगह पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। करीब 30...
Translate »
error: Content is protected !!