केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

by

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार हुए बिभव कुमार को जमानत दे दी है। बिभव कुमार लगभग 100 दिनों तक जेल में रहे जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उनकी एक तस्वीर को सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक पोस्ट किया। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘सुकून भरा दिन’ लिखते हुए तस्वीर शेयर की। अब उस पोस्ट को लेकर स्वाति मालीवाल भड़क गई और अपने हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बात कही है।

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट में क्या कहा :  अपने एक्स हैंडल पर सुनीता केजरीवाल के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में स्वाति मालीवाल ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पे ही थीं, उनको बड़ा “सुकून” महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।’उन्होंने आगे लिखा, सबको ये साफ़ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महँगे वकीलों की फ़ौज खड़ी कर देंगे। स्वाति मालीवाल ने इसके बाद लिखा, ‘जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ़ होकर रहेगा।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
article-image
पंजाब

बिजली बंद- सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक : बिजली घर गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण से चलती बिजली सप्लाई बाधित रहेगी

गढ़शंकर, 16 मई   : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते 66 केवी लाइन सर्कट नंबर 1 तथा सर्कट नंबर 2 की जरूरी मुरम्मत कारण 17 मई को सुबह 10 बजे से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रहने लिए करेगा जागरूक – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपम...
article-image
पंजाब

भाजपा का मिशन पंजाब : कैप्टन अमरेन्द्र की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी करेगी भाजपा में विलय*

चंडीगढ़ :पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय इस माह जुलाई में संभव है। विदेश में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने गए कैप्टन...
Translate »
error: Content is protected !!