केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो शुक्रवार वायरल : पुलिस ने इस वीडियो के अधिकारिक होने की पुष्टि नहीं की

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में पूरी घटना को देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में स्वाति मालीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हाथ लगाकर देखो मैं तुम्हारी नौकरी ले लूंगी’। वीडियो में वहां सुरक्षा कर्मियों को देखा जा सकता है। वीडियो में वह सुरक्षाकर्मियों से बात करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के अधिकारिक होने की पुष्टि नहीं की है।  जांच में जुटे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस वीडियो को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार आरोपी हैं। स्वाति मालीवाल सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात करने गई थीं। आरोप है कि वहां उनके साथ सीएम के पीए ने बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट भी की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तीन घंटे चला सांसद का मेडिकल टेस्ट :  दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़ित स्वाती मालीवाल का मेडिकल टेस्ट कराया। बताया जा रहा है की उनकी मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली। मेडिकल जांच की आई रिपोर्ट में उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट की बात सामने आई। उनका सिटी स्कैन भी कराया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर पर्यटक उत्सव के तहत चंबा के कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन

शिमला – भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला प्रशासन शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यटक उत्सव के तहत आज रिज मैदान स्थित ओपन थिएटर में जिला चंबा के कलाकारों ने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण देने के लिए लगेंगे आकलन शिविर : 16 मार्च को भकरेड़ी और 17 मार्च को हमीरपुर में लगाए जाएंगे शिविर

18 मार्च को सुजानपुर, 19 को कलूर और 20 को भोरंज में किया जाएगा आकलन एएम नाथ।  हमीरपुर 17 फरवरी। जिला हमीरपुर के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग तथा अन्य आधुनिक सहायक...
article-image
पंजाब

जिले के प्राइमरी हैल्थ सैंटरों में स्थापित किए जाएंगे 33 नए आम आदमी क्लीनिक: कैबिनेट मंत्री जिंपा

जिले में 2 शहरी व 31 ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे नए आम आदमी क्लीनिक होशियारपुर, 24 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों की सफलता को देखते हुए मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!