केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

by

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा है।

जबकि वह न तो निर्वाचित विधायक हैं और न ही राज्य सरकार का हिस्सा हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को भी पंजाब के विभिन्न बोर्ड और आयोगों में ‘पदस्थ’ किया गया है। उन्होंने केजरीवाल और उनकी पार्टी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। भाजपा के आरोपों पर ‘आप’ या पंजाब सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में कहा, “दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके ‘शीश महल’ से हटा दिया, लेकिन शीश महल वाली मानसिकता खत्म नहीं हुई है। पंजाब में करदाताओं के पैसे से, पंजाब के मुख्यमंत्री के कोटे के तहत ‘शीश महल भाग-2’ का निर्माण किया जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल पंजाब के ‘सुपर सीएम’ हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “केजरीवाल निर्वाचित विधायक नहीं हैं, वह सरकार में भी शामिल नहीं हो सकते। लेकिन, पंजाब के करदाताओं के पैसे से उनके लिए सात सितारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने राज्य के लोगों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कॉन्स्टेबल की मौत

कपूरथला :  जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुलविंदर कौर (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना ढिलवां में तैनात...
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी नवनिर्वाचित जिला परिषद् की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद् अध्यक्षा ने पेश किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान...
article-image
पंजाब

1 ग्रिफतार : 39250 एमएल नजायज शराब बरामद, करियाने की दुकान से

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने करियाना की दुकान मालिक से 38250 एमएल से नजायज शराब बरामद कर सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया और उसकी एकटिवा पुलिस ने कबजे में ले ली है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर आत्मनिर्भर हिमाचल का संकल्प दोहराया : नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के लिए प्रदेश वासियों का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेशभर से आए लोगों ने ओक ओवर और राज्य सचिवालय, शिमला में भेंट की और उन्हें नव वर्ष की...
Translate »
error: Content is protected !!