केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने किया सरेंडर : केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को हो गई थी समाप्त

by

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को समाप्त हो गई थी। हालांकि, सरेंडर से बचने के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका भी डाली थी, जिसपर सुनवाई 5 जून को होने वाली है। तब तक अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहेंगे। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने कोशिश की थी कि कोर्ट कम से कम 2 जून को आदेश सुना दे ताकि संभव हो सके तो वो सरेंडर से बच सके, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- हम 5 जून को ही आदेश सुनाएंगे।

याचिका में वजन घटने को बताया था कारण :   AAP ने याचिका में वजन घटने को कारण बताते हुए सरेंडर से बचने की कोशिश की थी। आतिशी ने कहा था- ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू अदालत में सात दिन की अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के लिए जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि ईडी की हिरासत के दौरान उनका वजन 6-7 किलो कम हो गया। अचानक और बिना किसी कारण के वजन कम होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत है। इतना ही नहीं, उनका कीटोन भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। उनका शर्करा स्तर लगातार बढ़ रहा है।’

इसके बाद तिहाड़ की रिपोर्ट आने के बाद ये साफ हो गया है कि जेल में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल का वजन 6-7 किलो नहीं घटा था।

तिहाड़ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा :   तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर ऑफिस ने 1 अप्रैल से 9 मई तक अरविंद केजरीवाल के वजन की रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि अरविंद केजरीवाल का वजन 1 अप्रैल को 65 किलो था, जबकि 29 अप्रैल को बढ़कर 66 किलो हो गया था। इसके बाद 9 मई को जब उनके वजन को मापा गया तो वो 64 किलो था। इसका मतलब है कि उनका वजन के 6-7 किलो घटने के दावे सरासर गलत थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मैडल बांटे : शिरोमणी कमेटी के धार्मिक परीक्षा पास करने वाले

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए गए धार्मिक परीक्षा पास करने वाले बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज के विद्यार्थियों को प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मैडल दिए गए। इस दौरान प्रिंसीपल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम आंशिक बदलाव : 5 फरवरी के निर्धारित कार्यक्रम अब 10 फरवरी को  होंगे 

चंबा, 4 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के भटियात विधानसभा क्षेत्र के  प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।   कुलदीप सिंह पठानिया अब 5 फरवरी को देर  सांय  सिहुन्ता पहुंचेंगे। ज़िला...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली विधानसभा के नोटिस का पंजाब पुलिस ने दिया जवाब, फर्जी है आतिशी का वीडियो

पुर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दिया है. पंजाब पुलिस ने आतिशी से जुड़े वीडियो को फर्जी बताया है. साथ ही नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तांदी अग्निकांड प्रभावितों के घर बनाने को एन एच पी सी से दिलाएंगे 50-50 टीन की चादरें : जयराम ठाकुर

अग्निपीड़ितों के मिलकर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले कुछ नहीं बचा,  गांव पहुँचकर बांटा पीड़ित परिवारों का दर्द, कहा, हिम्मत रखें मकान फिर बन जाएंगे एएम नाथ। कुल्लू :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!