केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने कहा, ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है। अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं जितना मर्जी अत्याचार आप करें।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत से जमानत के बाद भाजपा के इशारे पर सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई का खुला दुरुपयोग है। केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद उन्हें तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान आप नेता ने खुद के बेकसूर बताया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी के नेताओं के खिलाफ शत्रुता और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में मजदूरी का कार्य करने के बाद घर लौट रहे व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत 

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के उपतहसील धरवाला की ग्राम पंचायत सुनारा में एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान पूर्ण निवासी गांव प्रेहला...
article-image
पंजाब

3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं : वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं

गढ़शंकर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की ओर से प्रधान पालो की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

  एएम नाथ। पांगी,28 मार्च :आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्यों को लेकर विद्यालय प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी) को पुरस्कार...
Translate »
error: Content is protected !!