केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

by
नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश बचाने की है। उनके इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भड़क गए हैं।
नाराज दीक्षित ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल पर बरसते हुए कहा कि ‘तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे से बचाने की जरूरत है।’
दीक्षित ने केजरीवाल से सोनिया गांधी को जेल भेजने, लोकपाल के नाम पर देश को बेवकूफ बनाने, शीला दीक्षित के बारे झूठ फैलाने, अय्याशी के लिए महल बनाने, विज्ञापनों पर हजारों करोड़ खर्च करने, शराब की दलाली करने जैसे 13 सवाल पूछते हुए कहा कि सवालों की इतनी बड़ी लिस्ट है कि लोग पढ़ते-पढ़ते थक जाएं। दीक्षित ने लिखा कि क्या इन सब कामों को करते हुए तुम देश बचा रहे थे।
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल… देश बचाने चले हो?’ इसके बाद उन्होंने 13 सवाल पूछे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के तहत लोगों को प्रेरित करेंगे एनवाईके के स्वयंसेवी

ऊना 5 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आज युवा स्वयंसेवियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनवाईके के उपपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने कहा कि आगामी 20 फरवरी तक एनवाईके के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संगठित अपराध से निपटने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा बाहर निकालने का काम मोदी ने किया, कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा देती है, ग़रीबी हटाने का काम नहीं करती : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है भारत का विकसित बनाना और इंडी गठबंधन का लक्ष्य मोदी को रोकना कांग्रेस का भविष्य देख पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस के नेता, चुनाव लड़ने से कर रहे हैं किनारा,...
Translate »
error: Content is protected !!