केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ : शिवराज चौहान

by

लुधियाना l केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने पंजाब में फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए 74 करोड़ रुपये जारी किए हैं और सरसों तथा अन्य बीजों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11.09 लाख किसानों के खातों में 222 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

बागवानी क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी एमआईडीएच योजना के माध्यम से सहायता भेजी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) लुधियाना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया और मक्का हितधारकों, किसानों, ग्रामीण विकास योजनाओं के लाभार्थियों और महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से बातचीत भी की।

केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के लिए केन्द्र सरकार की प्रमुख कृषि और ग्रामीण विकास पहलों और योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां भी उपस्थित थे। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत कम करना और किसान की आय बढ़ाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

गेहूं और चावल की खेती के मामले में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं, लेकिन कृषि में विविधता लाना बेहद जरूरी है। गेहूं और धान के बाद तीसरी सबसे बड़ी फसल मक्का है, जिसका उपयोग भोजन के अलावा कई अन्य कार्यों में भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धान का मुकाबला केवल मक्का ही कर सकता है, जिससे पानी की भी बचत होगी और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। इस दृष्टि से मक्का अनुसंधान संस्थान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां किए जा रहे अनुसंधान मक्का के उत्पादन को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।

केन्द्र सरकार पंजाब की मदद के लिए हमेशा तैयार: चौहान : चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार पंजाब की मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने पंजाब को 1600 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों का जीवन पटरी पर लौट सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब

खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की मौत : आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर

भवानीगढ़ । निकटवर्ती गांव संघरेड़ी मोड़ पर बुधवार को गुज्जर समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा अपनी भैंसों को चराते समय एक खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ने से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1100 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर : जनरल वर्ग को ₹3,000 और SC महिलाओं को ₹4,500 मिले

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खातों में करीब 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा

छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या : परिवार आर्थिक मंदी से रहा था गुजर

 खरड़  :  खरड़ के अंतर्गत गांव घरुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमित चकरा के...
Translate »
error: Content is protected !!