केन्द्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया आग्रहए

एम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने ए 320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के 1376 मीटर से 3010 मीटर तक प्रस्तावित विस्तारीकरण पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्मित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पहले चरण में राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये हेलीपोर्ट जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बर्फीले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के फंसने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित निकालने में मील पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने संजौली हेलीपोर्ट के संचालन के बारे में भी चर्चा की और पर्यटकों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला के लिए तीन, धर्मशाला के लिए चार और कुल्लू के लिए केवल एक उड़ान संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों बड़ी संख्या को देखते हुए अपर्याप्त है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उड़ान योजना के तहत रक्कड़, पालमपुर, चंबा और रिकांगपिओ के लिए हेलीपोर्ट पर विचार किया जा रहा है।अगले चरण में अन्य हेलीपोर्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को संजौली हेलीपोर्ट के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव में आयोजित रक्तदान शिविर में DC राहुल कुमार ने किया रक्तदान

रेड क्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 के तहत आज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लुहणू मैदान पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालाग़ढ़ में 5.63 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार : पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

बीबीएन, 26 जून (तारा) : नालागढ़ के वार्ड 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से पुलिस ने चिट्टा व नकदी बरामद की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पर तंज कसा : विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सीएम सुक्खू ,जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता है

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज स्टोन क्रशर के मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव...
Translate »
error: Content is protected !!