केवल सिंह पठानिया ने छैनी से गतडी सम्पर्क मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास

by
नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट, एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा: केवल सिंह पठानिया*
एएम नाथ। धर्मशाला,14 फ़रवरी :  विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार शाम को नड्डी में 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छैनी से गतडी 1.6 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार तथा केवल सिंह पठानिया की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि नड्डी में प्रस्तावित जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी, जिसमें चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे। यह परियोजना पी.पी.पी. मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने दो महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अनूप रतन (एडवोकेट जनरल), विनय धीमान, देश राज, अमित शर्मा, लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश, कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी धर्मशाला, भरत जरियाल, संजीव गांधी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता व मोटर वाहन अधिनियम की दी गई जानकारी

मैहला में विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा, 28 फरवरी : ग्राम पंचायत मैहला में आज पंचायत समिति हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा के सौजन्य से विधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!