केसीसी धारक किसानों को फसल बीमा से जोड़ें बैंक: उपायुक्त

by

फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, किसानों को 31 अगस्त तक बीमा करवाने की सलाह

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और पुनर्निर्मित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर कार्यों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि खरीफ सीजन-2026 के तहत किसानों को 31 अगस्त तक फसल बीमा कवर उपलब्ध रहेगा। किसान लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि मक्का और धान की फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर 1200 रुपये के प्रीमियम पर 60 हजार रुपये तक का बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है। सभी ऋणी किसानों को संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा स्वतः बीमित किया जाएगा। योजना का लाभ नहीं लेने वाले ऋणी किसान बैंक में घोषणा पत्र जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों और संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को फसल बीमा योजना के दायरे में लाने पर जोर दिया। कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि रबी 2025-26 में 7346 किसानों की 814.15 हेक्टेयर गेहूं व जौ की फसल को बीमा कवर दिया गया। खरीफ 2026 में अब तक 5376 किसानों की 625.89 हेक्टेयर मक्का व धान की फसल का बीमा किया जा चुका है। किसानों में जागरूकता के लिए 165 से अधिक शिविर भी लगाए गए हैं।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक डीसी चौहान, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बवासी विद्यालय में रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के...
Translate »
error: Content is protected !!