कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रास सोसायटी के विंग्स प्रोजेक्ट को दिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान

by
 स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्टेशनरी भी रेड क्रास सोसायटी को सौंपी
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के चेयरमैन संजीव वासल व सी.ई.ओ राघव वासल ने से जिला रेड क्रास सोसायटी को स्पेशल बच्चों के प्रोजेक्ट विंग्स के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान देते हुए चैक डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल को सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्पेशनरी भी जिला रेड क्रास सोसायटी को सौंपी।
     डिप्टी कमिश्नर ने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की पूरी मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के अलावा उनमें समाज कल्याण के गुण भी पैदा कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने विद्यार्थियों की सहानुभूति, दया भावना की प्रशंसा भी की। उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों को भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्कूलों में ऐसे ईवेंट्स करवाएं ताकि बच्चों में समाज कल्याण के गुणों में वृद्धि हो सके। इस मौके पर सचिव रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद व स्कूल के प्रिंसिपल शरत कुमार सिंह भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख अलगाववादी पन्नू ने क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर ‘खालिस्तान’ का झंडा लगाया…MEA ने की निंदा

नई दिल्ली: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गुरुवार को क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान के चिन्ह वाला झंडा लगाया, वहां परिसर में तोड़फोड़ की और गणतंत्र दिवस पर भारत पर हमले की...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दियां तहत तैराकी मुकाबलों में लगाई पदकों की झड़ी

गढ़शंकर,  1 अक्तूबर: क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दीयां में कई खेलों में भाग लिया है और शानदार जीत हासिल की है। इसी प्रकार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ED ने जब्त की 300 करोड़ रुपये की जमीन : हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से भी जुड़ा है मामला, धन शोधन का यह मामला CBI की प्राथमिकी पर आधारित

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियल एस्टेट ग्रुप एम3एम का 300 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का जमीन जब्त...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फेल, बर्खास्त कर भेजे गए घर : ट्रेनिंग के दौरान ऐसे हुआ शक

होशियारपुर ।  पंजाब के होशियारपुर के जहान खेला में पुलिस भर्ती केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान छह मुलाजिम डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उनके डोप टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. इसके...
Translate »
error: Content is protected !!