कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीएम मान का जोरदार हमला : मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी टिप्पणी

by

चंडीगढ़, 26 जुलाई :  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ”चुनिंदा ढंग परेशान” करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि अमरिंदर मादक पदार्थ के मुद्दे पर दोहरा रुख अपना रहे हैं।

मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आपको मादक पदार्थ तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता है।”

उन्होंने सिंह से चार सप्ताह के भीतर मादक पदार्थ की बुराई को खत्म करने के उनके 2017 के चुनावी वादे के बारे में भी सवाल किया।

वह सिंह के इस आरोप पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि आप सरकार का मानना है कि ”सस्ती सनसनीखेज बातें, राजनीतिक प्रतिशोध और निर्मम दमन शासन का विकल्प हैं।”

सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ”पंजाब ने लोकतंत्र पर ऐसा ज़बरदस्त हमला कभी नहीं देखा, जहां उनके कुशासन और भ्रष्टाचार के आलोचकों को नज़रबंद किया जा रहा है, उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें चुप कराया जा रहा है।”

सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी और एक साल बाद उसका भाजपा में विलय कर दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”बिक्रम सिंह मजीठिया का चुनिंदा ढंग से किया जा रहा उत्पीड़न अमानवीय तरकीब का एक चौंकाने वाला उदाहरण है। मैं इस राजनीतिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। जन-आंदोलनों को कुचला जा रहा है, असहमति को दबाया जा रहा है और पंजाब को माफिया की तरह दिल्ली से नियंत्रित किया जा रहा है।”

शनिवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में मान ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, ”कैप्टन साहब (अमरिंदर सिंह), आज आपको मादक पदार्थ तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता हो रही है। जब आपके और आपके भतीजे के राज में लोगों के बेटे तड़प-तड़पकर मर रहे थे, तब आप जलसों में व्यस्त थे।”

उन्होंने कहा, ”अब पंजाब को पता चल गया है कि आप सब दोहरे चेहरे वाले हैं, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत कुछ खोने के बाद। भाजपा अब आपके बयान को निजी बताकर खारिज करेगी…।”

पिछले महीने, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मजीठिया को कथित तौर पर मादक पदार्थ से हुई 540 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद करने से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। मजीठिया दो अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20000KM लंबी लिंक सड़कों का होगा कायाकल्प, 4000 करोड़ आएगी लागत : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
पंजाब

10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बारापुर अड्डे में ढाबे पर खाना खा रहे युवक से मारपीट करने का आरोप

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव बारापुर अड्डे पर ढाबे में खाना खाने गए युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ गैंगरेप : ढाबे से 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए : 1 युवती रेप के बाद पानी वाली डिग्गी में फेंकने की कोशिश

फाजिल्का : दो युवतियों को फाजिल्का में ढाबे पर खाना खाने के दौरान 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए। जिसके बाद युवतियों के साथ गैंगरेप किया । एक युवती ने बताया कि अगवा...
Translate »
error: Content is protected !!