कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा : सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय समेत लिस्ट में हैं ये नाम, नई कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा

by

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी  की कैबिनेट अब तय हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट में अरविंद केजरीवाल  की कैबिनेट के चार मंत्रियों को भी शामिल किया गया है.  जिन पुराने मंत्रियों को आतिशी की नई कैबिनेट में भी जगह मिलने जा रही है, उनमें शामिल शामिल हैं सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन. आतिशी की नई कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा. सूत्रों के अनुसार उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत भी मंत्री बनेंगे.

17 सितंबर को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा :  दिल्ली में अरविंद केजरीवाल  के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. केजरीवाल ने 17 सितंबर की शाम को उपराज्यपाल विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था. उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे. इसके बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. फिर उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया. उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है. दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है.

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले BJP की सुषमा स्वराज पहली सीएम बनी थीं. हालांकि, उनका कार्यकाल 52 दिन का रहा था. इसके बाद कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित सीएम बनीं. शीला दीक्षित लगातार 3 बार CM रह चुकी हैं. उनका कार्यकाल 15 साल 25 दिन का रहा.

आतिशी ने की थी ये गुजारिश :  दिल्ली की अगली नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने गुजारिश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों से खास अपील भी की थी. उन्होंन उस दौरान कहा था कि सीएम चुने जाने पर न तो उन्हें इसके लिए बधाइयां दी जाए और न ही माला पहनाया जाए. आतिशी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने दुष्प्रचार किया, फर्जी आरोप लगाए.उन्हें 6 महीने जेल में रखा गया.सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा किया.कोई और व्यक्ति होता, तो वह तुरंत CM की कुर्सी पर बैठ गया होता. इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिल्ली की जनता का फैसला मानूंगा.ये हमारे लिए दुख का क्षण है. दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि अगले चुनाव में वे केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे.

आतिशी ने कहा था कि दिल्ली आज गुस्से में है. उन्हें पता है कि केजरीवाल CM नहीं रहे तो फ्री बिजली नहीं मिलेगी. सरकारी स्कूल बदहाल हो जाएंगे. अस्पतालों में अच्छा इलाज नहीं मिलेगा. मोहल्ला क्लिनिक बंद हो जाएगी. महिलाओं की फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद हो जाएगी. उन्होंने देखा है कि 22 राज्यों में BJP की सरकार है. किसी एक में भी फ्री बिजली, बस यात्रा नहीं दे पा रहे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने महिला डॉक्टर की वहशियाना हत्या खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 20 अगस्त: प्रांतीय कमेटी टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर में कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुए जबर जनाह पश्चात वहशियाना कत्ल के विरोध में शहरी उप मंडल, देहाती उपमंडल,...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका : जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है  आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून अपना काम करेगा – मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए – न्यायमूर्ति राजीव शकधर

एएम नाथ। शिमला  : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!