कैबिनेट मंत्री जिंपा ने मानवता मंदिर व गांव ढोलनवाल में लगे कैंपों का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 09 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों संंबंधी आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 32,33 व 42 के लिए मानवता मंदिर व गांव ढोलनवाल की धर्मशाला में लगे कैंपों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले लोगों को तुरंत सेवाएं मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों को भी ध्यान से सुनते हुए उनका हल किया जाए। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, एडवोकेट अमरजोत सैनी, वरिंदर वैद भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में सभी गांवों व शहरों में यह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनकी घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम लोगों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से रोजाना यह कैंप शुरु किए गओ हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानसा में आदिधर्म सत्संग समागम में संगतों की श्रद्धापूर्ण हाज़िरी….. गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी और विद्वानों को समाज में पहरा देना चाहिए : संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी ने जात-पात का खंडन कर ऊँच वर्ग के जातीय अभिमान और अहंकार को आघात पहुँचाया। समाज से शोषण, छुआ छूत और पाखंड का अंत करके समानता पर...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
article-image
पंजाब

जेल में सोने के लिए बैड : जेल में नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ी

चंडीगढ़ : 16 जुलाई : रोड रेज केस में एक साल कैद काट रहे पूर्व क्रिकेट कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें घुटने में दर्द हो रहा है। इसका पता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमदित्य सिंह ने अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घघाटन : महिलाओं का राज्य में खेल कोटा को को तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत किया — विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 04 अकतूबर — लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह ने आज यहाँ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रथम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!