कैबिनेट मंत्री जिंपा ने श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा के 52 सदस्यों को बांटे 7 लाख रुपए के बोनस चैक

by

होशियारपुर, 27 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने दि श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के दूध उत्पादक सदस्यों को बोनस के चैक बांट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अन्य दूध उत्पादक भी वेरका की सहकारी सोसायटियों से जुड़ कर इस तरह के लाभ प्राप्त करें। इस दौरान उनके साथ मेयर नगर निगम श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मिल्क प्लांट होशियारपुर के जी.एम. रुपिंदर सिंह सेखों के नेतृत्व में मिल्क प्लांट की ओर से दूध उत्पादक सहकारी सभाओं के सदस्यों को लाखों रुपए शुद्ध लाभ के रुप में बोनस के चैक सभा के उप नियमों के अनुसार दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत आज सभा के 52 सदस्यों को करीब 7 लाख रुपए के चैक बोनस के तौर पर देकर सम्मानित किया गया है।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान दूध उत्पादकों को साफ सुथरा दूध पैदा कर वेरका दूध उत्पादक सहकारी सभा में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट की ओर से दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है, जिससे भविष्य में और अधिक दूध उत्पादक वेरका के साथ जुड़ेंगे।
इस मौके सोसायटी के अध्यक्ष देसराज, विवेक, पार्षद मुखी राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, संदीप चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रदद्

नई दिल्ली ।  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की सुप्रीम कोर्ट ने  जमानत रद्द कर दी  है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले...
article-image
पंजाब

500 वर्ग गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं

चंडीगढ़ :  पंजाब  विधानसभा से ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) बिल’ को मंजूरी मिली। बाद में राज्यपाल से भी इस बिल को मंजूरी दे दी गई। इस बिल के आ जाने से आम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोज का ड्रामा बन गया : पंजाब सरकार पर क्यों भड़के SC जज, लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और राज्य के महाधिवक्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार के वकील अदालत में पेश हों। पंजाब सरकार के वकीलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

चार बच्चे पैदा करो…भाजपा नेता की युवा सिख दंपतियों से अपील : सीएम भगवंत मान को लिखा खत

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के नेता डॉ. जगमोहन राजू ने सिख दंपतियों से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनसंख्या में लगातार सिखों की आबादी घट...
Translate »
error: Content is protected !!