कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद के परिवार को दी जाने वाली एक करोड़ रुपए की राशी में से 5 लाख रुपए का चैक किया भेंट

by

होशियारपुर :  शहीद सूबेदार हरदीप सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होकर आज मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति व सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा व विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा ने परिवार के साथ अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। शहीद के गांव बरांडा में रखे गए सहज पाठ के भोग के बाद कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास देने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि शहीद सूबेदार हरदीप सिंह की शहादत पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सूबेदार हरदीप सिंह एक बहादुर योद्धा थे और उनके महान बलिदान के प्रति देश सदा उनका ऋणी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को दी जाने वाली एक करोड़ रुपए की राशी में से 5 लाख रुपए की राशी का चैक शहीद की पत्नी रविंदर कौर को भेंट किया और कहा कि बकाया राशी जल्द से जल्द परिवार को व एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर शहीद की माता तीर्थ कौर, बेटा वरिंदर पाल सिंह, बेटी अमनीत कौर भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह जो कि 15 पंजाब रैजीमेंट अरुणाचल में तैनात थे, 6 मई को अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद शहीद हो गए थे। शहीद का 8 मई को उनके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संपत्तियों की ई-नीलामी से भगवंत मान सरकार ने कमाए 2060 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। पंजाब सरकार समावेशी विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता और सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कांग्रेस पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में करने जा रही बड़ा बदलाव : इन राज्यों में भी फेरबदल की संभावना

नई दिल्लीः कांग्रेस बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी में है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस फेरबदल का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी के...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म पीड़िता संग मां को सड़क पर पीटा : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित, इलाके में सनसनी

लुधियाना :  लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।यह घटना फिरोजपुर रोड पर स्थित पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!